फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cm online inaugurates 68 health centres

सीएम ने किया 68 नवीन स्वास्थ्य उपकेंद्रों का लोकार्पण

Sun, 05 Dec 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
cm online inaugurates 68 health centres
सीएम ने किया 68 नवीन स्वास्थ्य उपकेंद्रों का लोकार्पण
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जिले के नवीन 68 स्वास्थ्य उपकेंद्रों का ऑनलाइन लोकार्पण किया। इससे इन क्षेत्रों में लोगों को घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने लगेंगी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में 68 नए स्वास्थ्य उप केंद्र खोलने की स्वीकृति प्रदान की गई थी। इन स्वास्थ्य उपकेंद्रों को अभी किराए के भवन में संचालित किया जाना है। रविवार को इन स्वास्थ्य उप केंद्रों का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की जांच, टीकाकरण आदि की सुविधाएं मिलेंगी। इससे न सिर्फ लोगों को घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि दूर जाने से भी राहत मिलेगी। जिन स्वास्थ्य उपकेंद्रों का लोकार्पण हुआ, उसमें बघौली ब्लॉक का पुरैना, भैंसठ, शिवपुर, बसडीला, बेलहसा, सिसवा पठान, देवकली, हैंसर बाजार ब्लॉक का गायघाट, परसहर पूर्वी, आगापुर, जगदीशपुर, जिगिना, कटया, डुहिया कला, रामपुर उत्तरी, मलौली, खलीलाबाद ब्लॉक का मझगावां, बेलपोखरी, खरवनिया, फेरुसा, शिवसरा, भगता,सरौली चमरसन, पानाराम, कटका, रसूलपुर, कटबंध, मेंहदावल ब्लॉक के घूरापाली, समोगर, जमुवरिया खुर्द, डुमरिया बाबू, नाथनगर ब्लॉक का भगवानपुर पश्चिमी, बेलहरा, गिठनी आदि शामिल है। इस दौरान सीएमओ कार्यालय में सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा, एसीएमओ डॉ. मोहन झा सहित अन्य अधिकारियों ने सीधा प्रसारण देखा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed