{"_id":"61c61b9adbaa9a1797288e65","slug":"cm-online-inaugurated-hospital-khalilabad-news-gkp4211409185","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या से सीएम ने मंझरिया में बने आयुष चिकित्सालय का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या से सीएम ने मंझरिया में बने आयुष चिकित्सालय का किया लोकार्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या से सीएम ने मंझरिया में बने आयुष चिकित्सालय का किया लोकार्पण
संतकबीरनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आयुष के दो दिवसीय मेले के दौरान शुक्रवार को जिले के मंझरिया गंगा में निर्मित 50 शैया एकीकृत आयुष चिकित्सालय का लोकार्पण किया। इस अस्पताल के शुरू हो जाने से क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी।
डीएसटीओ एन के सिंह ने बताया कि तीन साल पहले खलीलाबाद क्षेत्र के मंझरिया में 50 शैया का आयुष चिकित्सालय का निर्माण शुरू हुआ था। करीब छह करोड़ की लागत से अस्पताल बन कर तैयार हुआ। कार्यदाई संस्था पैक्सफेड ने निर्माण कार्य पूर्ण कराया। कार्यदाई संस्था ने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बस्ती को अस्पताल हैंडओवर कर दिया। शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय आयुष मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल की मौजूदगी में अयोध्या से मंझरिया गंगा में बने आयुष चिकित्सालय का लोकार्पण किया। इस अस्पताल के शुरू हो जाने से क्षेत्र के लोगों को उपचार कराने में सुविधा होगी। ब्यूरो