फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cm gives 20 crore for santkabirnagar development

सीएम ने 20 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

Wed, 03 Feb 2021 09:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
cm gives 20 crore for santkabirnagar development
कलेक्ट्रेट के एनआईसी में वीडीओं कानफ्रेंसिग के जरिए मुख्यमंत्री से बात करते मेंहदावल विधायक और - फोटो : KHALILABAD
सीएम ने 20 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
विज्ञापन

- घाघरा, राप्ती और कुआनो नदियों पर कराए जाने हैं कार्य
- वीडियो कांफ्रेंसिंग से बाढ़ खंड की परियोजानाओं पर चर्चा किए
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से बाढ़ खंड की परियोजनाओं पर चर्चा की। इसी दौरान जिले में बाढ़ खंड की 20 करोड़ की पांच परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। 15 मई तक हर हाल में बाढ़ से बचाव के कार्य पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया।

ड्रेनेज खंड के एक्सईएन देवेंद्र सहाय ने बताया कि सीएम ने 325.79 लाख की लागत से मेंहदावल तहसील क्षेत्र में राप्ती नदी के दाये तट पर निर्मित करमैनी-बेलौली तटबंध के क्षतिग्रस्त लांचिंग एप्रन एवं पिंचिग की पुन:स्थापना कार्य का लोकार्पण किया। जबकि 909.25 लाख की लागत से धनघटा तहसील क्षेत्र के घाघरा नदी के बाए तट पर स्थित मदरहा- बहराडाड़ी बांध के किलोमीटर 10.200 से 10 .900 के बीच स्पिल बंद करने का शिलान्यास किया। किलोमीटर 11.200 से 12.400 किलोमीटर 13.500 से किलोमीटर 14.500 एवं किलोमीटर 19.200 से 21.400 के बीच काउंटर वर्म बनाने का भी शिलान्यास मुख्यमंत्री ने किया। किलोमीटर 20.300 से किलोमीटर 21.400 के बीच रीवर साइड में पडल कोर बनाने तथा मिर्जापुर स्टोन बोल्डर से रीवर साइड स्लोप पिचिंग के कार्य का भी शिलान्यास किया। इसके अलावा 165.97 लाख की लागत से धनघटा तहसील क्षेत्र के ही कुआनो नदी के दाये निर्मित ज्ञानपुर-बसंतपुर तटबंध के किलोमीटर 8.790 पर फुलुई गांव में नया रेगुलेटर निर्माण कार्य, 64.66 लाख की लागत से कुआनो नदी के ही बाए तट पर निर्मित मुखलिसपुर- बेलहरा तटबंध के किलोमीटर 0.830 पर एक नया रेगुलेटर निर्माण और 542.02 लाख की लागत से मेंहदावल तहसील क्षेत्र में राप्ती नदी के दाए तट पर निर्मित करमैनी- बेलौली तटबंध के किलोमीटर 16.870, 16.910, 16.990 पर निर्मित स्टड के पुनर्स्थापना कार्य का भी शिलान्यास किया। सीएम ने निर्देश दिया है कि 15 मई तक बाढ़ से बचाव के कार्य हर हाल में पूर्ण करा लिए जाएं। इस दौरान विधायक राकेश सिंह बघेल, डीएम दिव्या मित्तल, सीडीओ अतुल मिश्र, पीडी प्रमोद यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed