फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cloudy since morning...sunshine after 2 PM, no relief from the cold for two days.

Sant Kabir Nagar News: सुबह से बदली...दो बजे के बाद धूप, दो दिन ठंड से राहत नहीं

Mon, 05 Jan 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 05 Jan 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Cloudy since morning...sunshine after 2 PM, no relief from the cold for two days.
पूरे दिन छाई रही बदली, लोग हुए परेशान-संवाद
संतकबीरनगर। मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। रविवार को सुबह से बादल छाए रहे। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के चलते न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। जिससे ठंड और गलन बढ़ गई है। हालांकि दो बजे के बाद धूप निकली तो लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। बाजारों व कस्बों में पहल-पहल देखने को मिली, लेकिन शाम होते ही फिर ठंड और गलन का असर दिखा, जिसके चलते लोग जल्दी ही घर चले गए।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह आसमान में बादल छाए रहे, जिससे ठंड से लोग परेशान रहे। अवकाश का दिन होने के कारण लोग देर से जगे और घरों में ही कैद रहे। जो लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बाहर निकले वह लोग जहां अलाव जलता दिखा वहीं ठहर कर खुद को गर्म रखने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन

करीब दो बजे धूप निकलने के बाद कस्बों व बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। लोग जरूरी सामान की खरीदारी में लगे रहे। दूसरी तरफ ठंड के कारण गरीब और मजदूर तबके के लोगों को परेशान होना पड़ा। स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी होने से बच्चे खेलने कूदने में व्यस्त रहे। शाम होते ही फिर ठंड और गलन से लोगों ने लोगों को परेशान किया। ऐसे में अधिकतर लोग घर वापस लौट गए, जो लोग शहर में रहे वह लोग अलाव के सहारे हो गए। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है ताकि लोगों को ठंड से बचाया जा सके। जहां पर और जरूरत होगी वहां भी अलाव जलवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
ठंड और गलन से अभी दो दिन तक राहत मिलने की संभावना नहीं है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आ सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। जरूरी होने पर ही सुबह घर से बाहर निकलें और ऊनी कपड़े अवश्य पहनें। -अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या

पूरे दिन छाई रही बदली, लोग हुए परेशान-संवाद

पूरे दिन छाई रही बदली, लोग हुए परेशान-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed