{"_id":"610c29948ebc3e88dd7a4455","slug":"clash-between-2-groups-khalilabad-news-gkp404549417","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन संबंधी विवाद में दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन संबंधी विवाद में दो पक्ष भिड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन संबंधी विवाद में दो पक्ष भिड़े
महुली क्षेत्र के खरवनिया खुर्द गांव में हुई मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के खरवनिया खुर्द गांव में बुधवार की शाम को जमीन संबंधी विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूूसरे पक्ष की गर्भवती महिला समेत तीन को मारपीटकर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बोलेरो का शीशा तोड़ने का भी आरोप लगाया है।
खरवनिया खुर्द गांव निवासी ज्ञानेश पांडेय और उनके पड़ोसी रविकांत मणि के बीच काफी दिनों से घर के सामने स्थित खाली जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। बुधवार की शाम को ज्ञानेश पांडेय परिजनों के साथ उक्त भूमि पर टिन शेड लगा रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान रविकांत पक्ष पहुंच गया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि उसी दौरान रविकांत मणि पक्ष के लोग लाठी-डंडे से ज्ञानेश और उसके भाई आलोक पांडेय के ऊपर हमला करके मारपीट कर घायल कर दिया। ज्ञानेश के घर पर केवल महिलाएं मौजूद थीं। इसी का फायदा उठाकर रविकांत मणि पक्ष के लोग दुबारा उनके घर पर पहुंच गए। लोगों ने गर्भवती श्वेता पांडेय पत्नी ज्ञानेश को मार-पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान ज्ञानेश के दरवाजे पर खड़ी बोलेरो का शीशा भी तोड़ दिया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर भर्ती कराया गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।