{"_id":"62a61f26a45fd26ed010b5b1","slug":"clash-between-2-groups-during-manrega-work-khalilabad-news-gkp4400955116","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण के दौरान दो पक्षों में चले ईंट पत्थर,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण के दौरान दो पक्षों में चले ईंट पत्थर,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क निर्माण के दौरान दो पक्षों में चले ईंट पत्थर,
छह घायल, मनरेगा के तहत कराया जा रहा था कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। रविवार की शाम पौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत बछईपुर के राजस्व गांव बगहिया में ग्राम पंचायत के जरिए मनरेगा के तहत कराए जा रहे सड़क निर्माण के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर ईंट पत्थर चले। इसमें प्रधान प्रतिनिधि व मनरेगा मजदूर समेत छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र कुमार का कहना है कि वह राजस्व गांव बगहिया में कच्ची सड़क का निर्माण मनरेगा मजदूरों से करा रहे थे। उसी समय बगहिया गांव निवासी बृजेश यादव अपने समर्थकों के साथ लाठी डंडा व ईंट-पत्थर से लैस होकर आए और सड़क को अपने खेत में होना बताकर मनरेगा मजदूरों को मारने-पीटने लगे। मजदूरों के बचाव में जब वह गए तो विपक्षी उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिए। आरोप है कि ट्रैक्टर्स चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश भी की गई। घटना की सूचना 112 नंबर पर दी गई तो पुलिस पहुंची, तब तक विपक्षी भाग निकले थे। मारपीट से मनरेगा मजदूर रामफल, रामशरण, राममिलन और प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र यादव घायल हो गए। दूसरी तरफ बृजेश यादव का आरोप है कि सड़क का निर्माण प्रधान के जरिए उनके खेत में कराया जा रहा था। इसका विरोध किया गया तो प्रधान पक्ष के लोगों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी चंदन कुमार का कहना है कि इस मामले में न तो किसी के घायल होने की सूचना है और न ही अभी तक कोई पक्ष थाने पर आया है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।