फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   christmas celebrated

हर्षोल्लास के साथ मना प्रभु यीशु का जन्मोत्सव

Sat, 25 Dec 2021 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
christmas celebrated
हर्षोल्लास के साथ मना प्रभु यीशु का जन्मोत्सव
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बरदहिया बाजार में स्थित सेंट थामस स्कूल में प्रभु यीशु का जन्मोत्सव शुक्रवार की देर रात हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कैरोल सिंगिंग के साथ लोगों ने दुनिया मेें अमन चैन कायम रहने के लिए प्रभु से प्रार्थना की।

सेंट थामस स्कूल में सजाई गई गोशाला में सांकेतिक रूप में यीशु का जन्म हुआ। चरनी में उन्हें लिटाया गया। उपस्थित लोगों ने बाइबिल से पवित्र मिस्सा का पाठ करते हुए यीशु की जीवन यात्रा का स्मरण किया। सदस्यों ने सामूहिक प्रार्थना की। उसके बाद केक काटा और एक-दूसरे को बांटते हुए बधाइयां दीं। इस दौरान पटाखे भी फोड़े गए। फादर सिबी जोसेफ ने कहा कि सर्व शक्तिमान राज घराने में नहीं, गरीब के घर में जन्म लेते हैं। प्रभु यीशु ने गरीब परिवार में जन्म लेकर इसे साबित कर दिया। प्रभु यीशु के बताए रास्ते को अख्तियार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्रिसमस का संदेश आपस में खुशियां बांटना, खुश रहना, प्रेम व भाईचारा फैलाना है। क्रिसमस का त्योहार बुराई को खत्म करना और अच्छे विचारों को फैलाना होता है। हर किसी के प्रति दया का भाव रखना चाहिए। इस अवसर पर गिरिजेश राय, विनीत, अजीत थामस, पीजे जोसेफ, विजय, लक्ष्मी, जयदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed