फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   chori in three villages

एक ही रात तीन गांवों में चोरी, दहशत में ग्रामीण

Mon, 05 Sep 2022 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
chori in three villages
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : KHALILABAD
एक ही रात तीन गांवों में चोरी, दहशत में ग्रामीण
विज्ञापन

- पौली चौकी क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की वारदात, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
पौली/ रोसया। धनघटा क्षेत्र के तीन गांवों में शनिवार की रात चोरों ने चोरी की वारदात की। तीन घरों से लाखों के सामान उठा ले गए। रविवार को घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवारों ने पुलिस को सूचना दी।
पौली पुलिस चौकी से महज एक किलोमीटर पूरब स्थित परसहर पूर्वी गांव निवासी अब्दुल सलाम ने बताया है कि शनिवार की रात चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। करीब 20,000 रुपये नकदी, जेवरात व कपड़े उठा ले गए। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को सुबह तब हुई, जब कमरे में रखे गए बॉक्स के ताले टूटे थे और कपड़े इधर-उधर बिखरे पड़े थे।
विज्ञापन

परसहर पूवी गांव के पास स्थित मड़पौना गांव निवासी लालजी प्रसाद ने बताया कि शनिवार की रात छत के रास्ते उनके मकान में चोर घुस गए। चोर 37,000 रुपये नकदी, सोने व चांदी के जेवरात उठा ले गए। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को सुबह हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी घटना गाईबसंतपुर की है। जवाहरलाल का कहना है कि शनिवार की रात अज्ञात चोर छत के रास्ते मकान में घुस गए और जेवरात, कपड़ा, बर्तन आदि उठा ले गए। घटना की जानकारी होने पर डायल 112 नंबर पर सूचना दी गई थी तो पुलिस पहुंची। गांव वालों का कहना है कि धनघटा क्षेत्र में चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। एसओ केडी सिंह ने बताया कि तीन गांव में चोरी होने की सूचना मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed