{"_id":"5f3ff04e8ebc3e3d1d139487","slug":"chori-in-karauta-village-khalilabad-news-gkp362550399","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवरात व नकदी चुरा ले गए चोर, कोतवाली क्षेत्र करौता गांव की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवरात व नकदी चुरा ले गए चोर, कोतवाली क्षेत्र करौता गांव की घटना
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र करौता गांव में बृहस्पतिवार की रात एक व्यक्ति के घर में चोर छत के रास्ते अंदर घुस गए और कीमती जेवरात व नकदी और मोबाइल फोन आदि उठा ले गए। सूचना पर शुक्रवार को पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
करौता निवासी अनिल कुमार चौधरी पुत्र स्वर्गीय नरसिंह चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह अपने घर पर अकेले बरामदे में सोए हुए थे। घर के पीछे की तरफ से छत के रास्ते कुछ अज्ञात चोर उसके घर में घुस गए। घर के कमरों का ताला तोड़कर बाक्स में रखा सोने का नथिया, झुमका, टीका और चांदी का पाजेब व 20 हजार नकदी उठा ले गए। सर्वेश कुुमार चौधरी का मोबाइल फोन भी उठा ले गए। पीड़ित ने शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल रवींद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।