फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   chhah paarking sthal chihnit, par kaheen nahin laga bord

छह पार्किंग स्थल चिह्नित, पर कहीं नहीं लगा बोर्ड

Tue, 02 Aug 2022 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
chhah paarking sthal chihnit, par kaheen nahin laga bord
गोलाबाजार में पार्किंग न होने से सड़क पर खड़ा किए गए बेतरतीब वाहन।संवाद - फोटो : KHALILABAD
छह पार्किंग स्थल चिह्नित, पर कहीं नहीं लगा बोर्ड
विज्ञापन

वाहन खड़ा करने के लिए शहर आने वाले होते हैं परेशान
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था पटरी से उतर गई है। नगर पालिका ने छह पार्किंग स्थल चिह्नित किए हैं, लेकिन कहीं बोर्ड नहीं लगा है। ऐसे में रोजमर्रा की जरूरतों के लिए शहर आने वालों को वाहन खड़ा करने के लिए परेशान होना पड़ता है। लोग सड़क के किनारे ही वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे जाम लग जाता है।
जनपद मुख्यालय होने की वजह से खलीलाबाद शहर में प्रतिदिन काफी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। सोमवार को साप्ताहिक बाजार लगती है तो भीड़ बढ़ जाती है। जबकि पालिका प्रशासन का दावा है कि शहर में वाहन पार्किंग के लिए छह स्थान चिह्नित हैं। इसमें मुखलिसपुर ओवरब्रिज के नीचे, विधियानी, बंजरिया रोड, शुगर मिल चौराहा, बरदहिया बाजार, मेंहदावल बाईपास शामिल है।
विज्ञापन

इन स्थानों पर लोग वाहन खड़ा कर जा सकते हैं, लेकिन यहां न तो बोर्ड लगा है और न ही कोई इंतजाम है। ऐसे में लोग वाहन दुकानों व घरों के सामने सड़क की पटरियों पर खड़ा कर देते हैं। इससे दुकानदारों की परेशानी बढ़ जाती है। वाहन स्वामियों को डर रहता है कि कहीं यातायात पुलिस वाहन उठा न ले जाए। खलीलाबाद शहर के निवासी संजय वर्मा, संजय भारती आदि ने कहा कि कहां पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है, इसकी जानकारी नहीं है। पालिका प्रशासन को चाहिए कि चिह्नित स्थानों पर बोर्ड लगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
पटरियों पर ठेले वालों का कब्जा
पार्किंग के लिए चिह्नित कई स्थलों पर ठेले वालों का कब्जा है। मुखलिसपुर रोड के पास ओवरब्रिज के नीचे ठेले वालों की बाजार सजती है। स्कूलों में छुट्टी के समय यहां जाम लग जाती है। शहर के निवासी महेंद्र कुमार, राजकुमार आदि ने कहा कि पालिका प्रशासन को शहर में वाहन पार्किंग के लिए समुचित व्यवस्था करनी चाहिए।

..
जल्द बोर्ड लगवा दिए जाएंगे : चेयरमैन
नगर पालिका परिषद के चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि शहर में पालिका ने वाहन पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित किए हैं। यदि किसी स्थान पर बोर्ड नहीं है तो वहां बोर्ड लगवा दिए जाएंगे। उन्होंने यातायात पुलिस से भी सहयोग मांगा।
...
कोट
शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए नगर पालिक प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाएगा। पार्किंग व्यवस्था और बेहतर की जाएगी।
-बृजेेेश यादव, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed