{"_id":"615c8af28ebc3e222b44e54d","slug":"chc-khalilabad-news-gkp4118570159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में घुसे छुट्टा पशु, घंटे भर मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में घुसे छुट्टा पशु, घंटे भर मचाया उत्पात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी में घुसे छुट्टा पशु, घंटे भर मचाया उत्पात
सहमे-सहमे रहे लोग, कर्मियों ने भी हटाने में नहीं दिखाई सक्रियता
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद सीएचसी में मंगलवार को छुट्टा पशु घुस आए। इन पशुओं ने घंटे भर उत्पात मचाया। इससे आसपास के कमरों में मौजूद लोग पशुओं के डर के मारे बाहर नहीं निकले। जब पशु अस्पताल से बाहर गए तक जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इन्हें बाहर निकालने में अस्पताल कर्मियों ने भी सुध नहीं ली।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद पर रोजाना बड़ी संख्या में लो पहुंचते हैं। यहां पर कोरोनारोधी टीकाकरण के साथ ही मरीजों की जांच भी की जाती है। परिसर में महिला विंग भी है। जहां पर गर्भवती महिलाओं प्रसव, जांच आदि का कार्य होता है। मंगलवार दोपहर में करीब 12 बजे तीन-चार की संख्या में छुट्टा पशु महिला विंग के परिसर में घुस गए। पशु अस्पताल के बरामदे में विचरण करने लगे। इसके साथ ही कमरों के दरवाजे पर खडे़ हो गए। इससे मौजूद मरीज सहम गए। कोरोनारोधी टीका लगवाने आए श्याम सिंह, राजेश कुमार, जय प्रकाश आदि ने बताया कि वे लोग कोविड का रजिस्ट्रेशन करा रहे थे। उसी दौरान कुछ पशु आ गए। जिसके बाद वह लोग कमरे का दरवाजा बंद कर लिए। किसी तरह से वह लोग कमरे से बाहर निकले। करीब एक घंटे तक पशु महिला अस्पताल में इधर उधर विचरण करते रहे। किसी तरह से पशु बाहर निकले तो लोगों ने राहत की सांस ली। पशुओं की मौजूदगी के दौरान अस्पताल के कर्मी भी उन्हें भगाने की कोशिश नहीं की। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिसकी सुधि जिम्मेदार नहीं ले रहे हैं।
पशुओं के अस्पताल परिसर में आने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वहां पर कर्मचारियों को भेजकर उन्हें बाहर निकलवाया गया है। आगे से मुख्य गेट पर कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी ताकि पशु अस्पताल परिसर में न आ सकें। अस्पताल में गंदगी को साफ कराया जाएगा।
विज्ञापन
- डॉ. वीके सोनी, अधीक्षक सीएचसी खलीलाबाद
अगर अस्पताल परिसर में पशु आ रहे हैं तो यह गलत है। इसके बारे में अधीक्षक से बात की जाएगी। परिसर में गंदगी आदि की सफाई के लिए निर्देशित किया गया है। निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलेगी तो जवाब तलब किया जाएगा।
- डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा, सीएमओ