फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   chc incharge change

हटाए गए सीएचसी खलीलाबाद के अधीक्षक

Fri, 18 Feb 2022 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
chc incharge change
हटाए गए सीएचसी खलीलाबाद के अधीक्षक
विज्ञापन

- आठ फरवरी को सीएमओ के निरीक्षण में अधीक्षक समेत 28 कर्मी मिले थे अनुपस्थित
- डॉ. राधेश्याम यादव बनाए गए नए अधीक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सीएमओ के निरीक्षण में आठ फरवरी को सीएचसी खलीलाबाद के अधीक्षक समेत 28 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए थे। इस पर सीएमओ ने सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया था। संतोषजनक जवाब न मिलने पर बृहस्पतिवार को अधीक्षक हो हटा दिया। उनकी जगह डॉ. राधेश्याम यादव को नया अधीक्षक बनाया गया है।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि वह आठ फरवरी को सुबह 10:30 बजे सीएचसी खलीलाबाद पहुंचे तो अधीक्षक डॉ. वीके सोनी अनुपस्थित मिले। उन्होंने फोन भी नहीं उठाया। उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर काफी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी बिना सूचना दिए अनुपस्थित पाए गए। अधीक्षक समेत 28 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले थे। उन्होंने बताया कि गैरहाजिर कर्मियों का वेतन रोक दिया गया था। साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया गया था।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि डॉ. वीके सोनी का स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्हें अधीक्षक के पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह सीएचसी मलौली के अधीक्षक डॉ. राधेश्याम यादव को सीएचसी खलीलाबाद का अधीक्षक बनाया गया है। उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अन्य कर्मियों के स्पष्टीकरण का परीक्षण किया जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed