फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   chaupaal meeting is no more

Sant Kabir Nagar News: औपचारिकता निभाने तक सीमित रह गई चौपाल

Fri, 19 May 2023 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
chaupaal meeting is no more
विकास खंड हैसर बाजार के ग्राम पंचायत सियरखुर्द में आयोजित चौपाल में फरियाद सुनते ग्राम प्रधान औ
धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार में जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम पंचायतों में लगने वाली चौपाल औपचारिकता तक सीमित होकर रह गई है। शुक्रवार को रमजंगला और सियरखुर्द में आयोजित चौपाल की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी को करना था, लेकिन जनता इंतजार करती रह गई, वह नहीं पहुंचे। उसके बाद उनके मातहत फोटो खिंचवाने के बाद चलता बने।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के कारण संपूर्ण समाधान दिवस, समाधान दिवस और ग्राम पंचायतों में लगने वाली चौपाल पर रोक लदा दी गई थी। चुनाव आचार संहिता हटने के बाद शुक्रवार को चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विकास खंड हैंसर बाजार के रमजंगला में सुबह 10 बजे से एक बजे तक और सियर खुर्द में दो से शाम पांच बजे तक चौपाल में जनसमस्याओं का निस्तारण खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किया जाना था।
विज्ञापन

रमजगला में ग्राम पंचायत अधिकारी शैलजा मिश्रा और कृषि विभाग के लोग 11 बजे पहुंचे। वहां मौजूद जनता की समस्याओं की सुनवाई करने की बारी आई तो यह कहा कि बीडीओ साहब अभी आने वाले हैं। दोपहर 12 बजे तक लोग खंड विकास अधिकारी का इंतजार करते रहे, जब वह नहीं पहुंचे, तो उनके मातहत कर्मी फोटो खिंचवाने के बाद रवाना हो गए। अपनी जन समस्या के समाधान के लिए चौपाल में पहुंचे राम भरत, रामसुंदर, कवलजीत, पार्वती, सुमित्रा, सुंदरा देवी आदि का कहना था कि प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त न मिलने, पेंशन की समस्या के समाधान के लिए सुबह 10 बजे के पहले ही पंचायत भवन पर आ गए थे। चौपाल की जानकारी प्रधान के जरिए पहले दी गई थी। लेकिन बीडीओ साहब के न आने से अपना प्रार्थना पत्र किसी को दे ही नहीं सके। चौपाल में आए कर्मचारी फोटो खिंचवाए उसके बाद चल दिए। सियर खुर्द के पंचायत भवन पर आयोजित चौपाल में भी खंड विकास अधिकारी नहीं पहुंचे। यहां पर ग्राम पंचायत अधिकारी आलोक गुप्ता और ग्राम प्रधान अशोक उर्फ सोनू यादव बैठकर जन समस्या को सुनने की औपचारिकता पूर्ण किए। खंड विकास अधिकारी के न पहुंचने पर ग्रामीण रामप्रकाश, सत्यजीत, रमेश चंद्र, राजाराम, शैलेंद्र आदि का कहना था कि जब सभी समस्या की जड़ प्रधान और सेक्रेटरी हैं तो वहीं बैठकर समस्या के समाधान का प्रयास कर रहे हैं। चौपाल में बीडीओ एडीओ पंचायत समेत अन्य अधिकारियों कर्मचारियों के आने की सूचना थी, लेकिन कोई भी अधिकारी नहीं आया। इससे नाराज गांव के लोग बगैर प्रार्थना पत्र दिए लौट गए। हालांकि कृषि विभाग के लोग दोनों स्थानों पर बैठकर किसान सम्मान निधि से संबंधित मामले का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी महावीर सिंह ने कहा कि चौपाल में जाना था, लेकिन ब्लॉक पर आवश्यक कार्य निपटाने के कारण नहीं पहुंच पाए। वैसे चौपाल में समस्याओं का समाधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed