{"_id":"60aa97078ebc3e29b779946d","slug":"changes-in-the-scope-of-work-of-four-inspectors-and-three-sub-inspectors-khalilabad-news-gkp395570679","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार इंस्पेक्टर और तीन सब इंस्पेक्टर के कार्य क्षेत्र में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार इंस्पेक्टर और तीन सब इंस्पेक्टर के कार्य क्षेत्र में बदलाव
विज्ञापन

संतकबीरनगर। एसपी ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को चार इंस्पेक्टर और तीन सब इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। इसमें दो इंस्पेक्टरों से जहां थाने की कमान छीन ली गई, वहीं दो सब इंस्पेक्टरों को थानों की कमान सौंपी गई। वैसे जिले में इंस्पेक्टरों की भरमार है, फिर तीन सब इंस्पेक्टरों को थाने की कमान मिलने से सवाल उठना लाजमी है।
सोमवार को एसपी की ओर जो तबादले की सूची जारी की गई, उसमें धनघटा के थाना प्रभारी रहे इंस्पेक्टर आर के गौतम को वहां से हटाते हुए प्रभारी कोविड सेल की जिम्मेदारी दी गई। जबकि दुधारा थाना प्रभारी रहे इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश यादव को वहां से हटाते हुए एसओजी प्रभारी बनाया गया। बखिरा के थाना प्रभारी रहे इंस्पेक्टर रोहित प्रसाद को वहां से हटाते हुए थाना धनघटा का प्रभारी नियुक्त किया गया। जबकि धर्मसिंहवा थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर विनय कुमार पाठक को वहां से हटाते हुए दुधारा थाने की कमान सौंपी गई।
इसके अलावा मीडिया सेल में तैनात सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार यादव को धर्मसिंहवा थाने का एसओ बनाया गया। इसके साथ ही बाघनगर चौकी प्रभारी रहे मनोज सिंह को वहां से हटाते हुए बखिरा थाने का एसओ नियुक्त किया। जबकि कि दुधारा के एसएसआई रहे सब इंस्पेक्टर आनंद सिंह को बाघनगर चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। जिले में कोतवली, दुधारा, धनघटा, महुली, बखिरा,बेलहर कला, मेंहदावल , धर्मसिंहवा और महिला थाना है। इसमें महुली थाने पर पहले से बतौर एसओ धर्मेंद्र सिंह नियुक्त है। इसके अलावा नई जारी तबादला सूची में दो और सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार यादव और और मनोज सिंह को एसओ बना दिया गया।
विज्ञापन
यह स्थिति तब है जब जिले में 16 इंस्पेक्टर उपलब्ध है। ऐसे में सवाल उठना लाजमी भी है कि इंस्पेक्टरों की उपलब्धता के बावजूद तीन थानों पर सब इंस्पेक्टरों को थानों की जिम्मेदारी दिया जाना कहीं न कहीं एसपी के मेहबान होने की ओर संकेत है। वैसे एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि प्रशासनिक आधार पर समय-समय पर तबादले किए जाते है।