{"_id":"6973d4205309310a550b26e4","slug":"change-in-weather-increases-cases-of-viral-infections-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-144888-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मौसम में बदलाव से वायरल संक्रमण के मामले बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मौसम में बदलाव से वायरल संक्रमण के मामले बढ़े
Sat, 24 Jan 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीज देखते चिकित्सक-संवाद
संतकबीरनगर। मौसम में बदलाव से वायरल संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में इस समय गले में खराश, खांसी, और जुकाम से परेशान करीब 60 मरीज प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। चिकित्सक इलाज के साथ ही मौसम में बदलाव से सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। इस समय दिन में तेज धूप और सुबह-शाम हल्की हवा चल रही है।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. एसडी ओझा ने बताया कि उनकी ओपीडी में रोजाना 90 से 95 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें करीब 60 मरीज गले में खराश, खांसी-जुकाम की शिकायत बता रहे हैं। इसके अलावा वायरल बुखार, सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याओं से परेशान मरीज भी आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ठंड बढ़ने से कमजोर इम्युनिटी के लोगों को परेशानी ज्यादा हो रही हैं। डॉक्टरों का मानना है कि मौसम में बदलाव वायरल संक्रमण को बढ़ावा दे रहा है।
दिन में पछुआ हवा, गलन ओर कोहरे के कारण शरीर तापमान के साथ तालमेल नहीं बिठा पा रहा है, जिससे सर्दी-खांसी जैसे रोग फैल रहे हैं। जिला अस्पताल में ऐसे मरीजों की भीड़ बनी हुई है। उन्होंने बताया कि मरीज ठंडी चीजों से परहेज करें। अगर बीमारी के लक्षण दिखने लगे तो अपने मन से दवा न ले तुरत चिकित्सक से परामर्श लें और दवाओं का नियमित सेवन करें। धूप में समय बिताएं ताकि विटामिन डी की कमी न हो। नियमित व्यायाम और पर्याप्त पानी पीएं।
विज्ञापन
0
ऐसे करें बचाव
- गर्म कपड़े पहनें और ठंड से बचाव करें।
- पौष्टिक भोजन लें ताकि रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहे।
- ठंडा पानी, ठंडे पेय और आइसक्रीम से परहेज करें।
- गुनगुना पानी, अदरक-तुलसी की चाय और शहद का सेवन करें।
- हाथों की सफाई रखें और भीड़ भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाएं।
00000000000000