{"_id":"4b9cc8963bc53e0b0156e84a7096af87","slug":"change-in-eletricity-supply-time-table-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत आपूर्ति के समय सारणी में बदलाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत आपूर्ति के समय सारणी में बदलाव
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर
Updated Tue, 20 Oct 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
मुखलिसपुर विद्युत उपकेंद्र से होने वाली विद्युत आपूर्ति के समय सारणी में जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवर्तन किया गया है। मुखलिसपुर से अब दो शिफ्ट में विद्युत सप्लाई किया जाएगा। जिससे पंप कैनाल को लो वोल्टेज की समस्या से न जूझना पड़े ।
रविवार को डीएम डॉक्टर सरोज कुमार मुखलिसपुर स्थित चौधरी चरण सिंह कुआनों नदी पंप कैनाल पहुंचे। लगातार लो बोल्टेज से निपटने के उन्होंने अधिशासी अभियंता सुबोध कुमार को निर्देशित किया कि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई दो शिपट में दी जाए। जिससे पंप कैनाल का अनवरत संचालन करने में कोई बाधा न आए।
जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिशासी अभियंता सुबोध कुमार ने क्षेत्र होने वाली विद्युत सप्लाई को दो चरण में देने का निर्देश जारी कर दिया। पहले नाथनगर, महुली, धनघटा और इण्डोडच को विद्युत सप्लाई दिन में 12 बजे से तीन बजे तक होती थी। रात में नौ बजे से सुबह छह बजे तक की जाती थी।
विज्ञापन
जो कुल मिलाकर 12 घंटा विद्युत सप्लाई दी जाती थी। वही अब महुली और नाथनगर फीडर से रात नौ बजे से एक बजे तक और सुबह पांच बजे नौ बजे तक तथा दिन में एक बजे से तीन बजे तक विद्युत सप्लाई की जाएगी। इसी तरह घनघटा और इण्डोडच फीडर से रात एक बजे से भोर पांच बजे तक और नौ बजे से एक बजे तक तथा शाम तीन बजे से पांच बजे तक विद्युत सप्लाई की जाएगी। जो कुल मिलाकर 10 घंटे की होगी।