फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Center administrator asked for time to register FIR

Sant Kabir Nagar News: केंद्र व्यवस्थापक ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए मांगा समय

Fri, 03 Mar 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 03 Mar 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Center administrator asked for time to register FIR
सीसीटीवी फुटेज में बोर्ड परीक्षा में एक केंद्र पर कक्ष निरीक्षक के नकल कराने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सेमरियावां क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र पर कक्ष निरीक्षक के जरिए परीक्षार्थी को नकल कराने का फुटेज सीसीटीवी में देखने के बाद अपर एसडीएम ने केस दर्ज कराने का निर्देश दिया था। जिसके बाद केंद्र के व्यवस्थापक ने चार मार्च को परीक्षा समाप्त होने के बाद केस दर्ज कराने के लिए समय मांगा है। जिस पर डीआईओएस ने शनिवार तक का समय दिया है और उसके बाद खुद केस दर्ज कराने की बात कही है।

बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड की शाम की पाली की परीक्षा में इतिहास विषय की परीक्षा थी। डीआईओएस कार्यालय में परीक्षा केंद्रों की निगरानी में लगे डीवीआर की जांच अपर एसडीएम नवीन श्रीवास्तव कर रहे थे। उसी दौरान सेमरियावां क्षेत्र के एएचएग्री इंटर कॉलेज के एक कक्ष में कक्ष निरीक्षक परीक्षार्थी की उत्तर पुस्तिका में कुछ लिखते हुए मिला था। जिस पर अपर एसडीएम ने तत्काल स्टेटिक मजिस्ट्रेट को उस कक्ष में भेजकर जांच का निर्देश दिया था। उसके बाद कक्ष निरीक्षक अपनी सफाई दे रहे थे। अपर एसडीएम ने इस मामले में डीआईओएस को कक्ष निरीक्षक पर केस दर्ज कराने का निर्देश दिया। डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक को दोनों कक्ष निरीक्षकों पर केस दर्ज कराने के लिए निदेशित किया था, पर शुक्रवार की शाम तक केस दर्ज नहीं हुआ। डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि केंद्र के व्यवस्थापक ने शनिवार तक का समय मांगा है और कहा है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद तत्काल केस दर्ज करा दिया जाएगा। डीआईओएस ने बताया कि अगर शनिवार तक केस दर्ज नहीं होता है वह खुद केस दर्ज कराएंगे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दोनों पालियों की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed