फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   celebrated birthday of mulayam singh yadav

सपाइयों ने की मुलायम के दीर्घायु की कामना

Wed, 22 Nov 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Nov 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
celebrated birthday of mulayam singh yadav
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मुलायाम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 79वां जन्म दिन बुधवार को पार्टी कार्यालय पर मनाया गया। जिलाध्यक्ष गौहर अली खां के नेतृत्व में केक काटा गया। इस दौरान वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

 
जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि सपा मुखिया गरीबों और पिछड़ो की सेवा आजीवन करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इटावा के एक गांव में पैदा हुए सपा मुखिया गरीबों की सेवा करते हुए इस मुकाम पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन


सीएम रहते हुए जनता के हित में तमाम कठोर निर्णय भी लिया। पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने कहा कि नेताजी ने अथक परिश्रम करके समाजवादी आंदोलन को चलाया और मौका मिलने पर समाज के शोषित, दलित एवं पिछडे़ लोगों को निचले पायदान से ऊपर उठाने का काम किया। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष रामनारायण यादव, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, सपा नेता जयराम पांडेय, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाया और जन्म दिन की बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, जावेद खां, महासचिव राजमन यादव, राजेश पांडेय, रामदरस यादव, सुरेंद्र यादव, लाल बहादुर यादव, रमेश यादव, संजय यादव, अजीम खां, शैलेंद्र यादव, अवधेश यादव, रामनिवास यादव, रामा यादव, रविंद्र राय, बालेंदु यादव, राजेंद्र यादव, मन्ने यादव, महेश गुप्त, जितेंद्र यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed