{"_id":"61968747048676419a31d9c0","slug":"cdo-warned-bdo-khalilabad-news-gkp4168190147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने बीडीओ पौली और अकाउंटेंट को चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने बीडीओ पौली और अकाउंटेंट को चेताया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीओ ने बीडीओ पौली और अकाउंटेंट को चेताया
पीएम आवास लाभार्थियों को दूसरी और तीसरी किस्त देने में बरती जा रही लापरवाही
मनरेगा में मजदूरों को समय से नहीं हो रहा भुगतान
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सीडीओ सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने बुधवार की देर शाम विकास भवन सभागार में बीडीओ और अकाउंटेंट के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने मनरेगा योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रगति की समीक्षा की। सबसे खराब प्रगति पौली विकास खंड में मिली। नाराज सीडीओ ने पौली के बीडीओ और अकाउंटेंट को कड़ी चेतावनी दी। एक सप्ताह में प्रगति में सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की हिदायत दी।
सीडीओ सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने बताया कि सभी ब्लॉकों की बारी-बारी से प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा की प्रगति की समीक्षा की गई। इसमें सबसे खराब स्थिति पौली ब्लॉक की मिली। पौली ब्लॉक में प्रधानमंत्री आवास का लक्ष्य 2192 है। इसमें से 187 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त नहीं दी गई है। जबकि 955 लाभार्थियों को तीसरी किस्त नहीं दी गई। छह महीने का समय गुजर गया है। यह स्थिति बेहद गंभीर है। बीडीओ और अकाउंटेंट को चेतावनी दी गई और एक सप्ताह में प्रगति सुधारने के निर्देश दिए गए। यदि उसके बाद भी स्थिति नहीं सुधरी तो कार्रवाई प्रस्तावित कर दी जाएगी। इसके साथ ही मनरेगा योजना की समीक्षा की गई। इसमें नियम है कि 15 दिन के भीतर मजदूूूरों के मजदूरी का भुगतान कर दिया जाए, लेकिन 292 भुगतान लंबित हैं। 54 ग्राम पंचायतों में अब भी मनरेगा का काम शुरू नहीं हो पाया है। जबकि सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा का काम कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए जिम्मेदारों को कड़ी हिदायत दी गई है कि जिन गांवों में काम नहीं शुरू हुआ है, वहां अविलंब काम शुरू कराएं। मिट्टी का काम अधिक कराने पर जोर दिया। इस दौरान पीडी दुर्गा दत्त शुक्ल, डीसी मनरेगा उमाकांत त्रिपाठी, बीडीओ रेनू चौधरी, अमरेश सिंह चौहान, महावीर सिंह आदि उपस्थित रहे।