फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cased on four people

पूर्व प्रधान के बेटे समेत चार के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Mon, 27 Dec 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
cased on four people
पूर्व प्रधान के बेटे समेत चार के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज
विज्ञापन

- पूर्व प्रधान के आरोपी बेटे पर तीन फायर करने का मढ़ा आरोप
- दो गोली हियुवा के जिलामंत्री और एक गोली सुरेश को लगने की दी जानकारी
- मेडिकल कॉलेज से छुट्टी मिलने पर हियुवा नेताओं के साथ पहुंचे थाने
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। हियुवा के जिलामंत्री समेत दो लोगों को गोली मार कर घायल करने के मामले में दुधारा पुलिस ने सोमवार की देर शाम पूर्व प्रधान के बेटे समेत चार के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। पुलिस पूर्व प्रधान के आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि तीन अज्ञात आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
दुधारा क्षेत्र के दसावां गांव निवासी हियुवा के जिलामंत्री संजय चौहान का आरोप है कि रविवार शाम को वह अपने गांव के कुछ लोगों के साथ रामअजोरे के घर भागवत के भंडारा में भोजन करके वापस घर लौट रहे थे। गांव के निकट पुलिया के पास पहुंचे ही थे। आरोप है कि पहले से घात लगाकर तैयारी के साथ पूर्व प्रधान के बेटे शब्बीर पुत्र हसनरजा अपने तीन साथियों के साथ खड़े थे। आरोप है कि उसी बीच पूर्व प्रधान के बेटे शब्बीर ने जान से मार डालने की नीयत से उसके ऊपर असलहे से फायर कर दिया। गोली उसके दाहिने आंख के बगल से चीरते हुए निकली और वह जमीन पर गिर पड़े। शब्बीर ने दूसरा फायर किया तो गोली उसके बाएं कंधे पर लगी। उसे बचाने गांव के सुरेश आए तो शब्बीर ने उसके ऊपर भी जान से मारने की नीयत से फायर किया। जिससे गोली सुरेश के हाथ में लगी। घटना से मौके पर अफरा- तफरी मच गई। आरोपीगण जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। शब्बीर और उसके परिजनों से उनकी पुरानी रंजिश है। पूर्व में भी शब्बीर के परिवार वालों ने जानलेवा हमला किया था। गोली से घायल संजय चौहान और सुरेश चौहान को गांव के लोग जिला अस्पताल ले गए,जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। सोमवार को अपराहन तीन बजे के करीब मेडिकल कॉलेज से दोनों घायलों को डॉक्टरों ने छुट्टी दी। उसके बाद हियुवा के जिलाध्यक्ष टुनटुन राय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सतीष चंद्र मिश्रा, जिला महामंत्री संगठन मानवेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिनेश चौबे, जिला मीडिया प्रभारी जयहिंद प्रताप प्रजापति, जिला कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला मंत्री संदीप चौरसिया आदि के साथ पीड़ित संजय चौहान दुधारा थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ सर्वेश राय ने बताया कि पूर्व प्रधान के बेटे शब्बीर और उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। हिरासत में लिए गए नामजद आरोपी शब्बीर से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

इंसेट
2015 में संजय चौहान पर हुआ था जानलेवा हमला
दुधारा। दसावा गांव के निवासी संजय चौहान से गांव के कुछ लोगों से पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा है। 22 अक्टूबर 2015 को गांव के एक युवक ने टांगी से संजय चौहान के ऊपर हमला कर दिया था। पुलिस ने उस घटना में तत्कालीन ग्राम प्रधान स्वर्गीय हसन रजा के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया था। 2015 के ग्राम पंचायत चुनाव में प्रधान पद के लिए हसन रजा और संजय चौहान आमने-सामने रहे थे। इस घटना के बाद दिवंगत पूर्व प्रधान के बेटे का नाम आने पर लोग उसी चुनावी रंजिश से इस घटना को जोड़कर देख रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ घटना से गांव में सुरक्ष के लिए एक एसआई और चार सिपाहियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
हियुवा के जिलाध्यक्ष टुनटुन राय ने कहा कि जिलामंत्री समेत दो लोगों को गोली मारने वाले आरोपी शब्बीर को पुलिस ने पकड़ लिया है। जबकि अज्ञात आरोपियों के बारे में पुलिस अभी पता नहीं लगा पाई है। उनकी मांग है कि अज्ञात लोगों का पता लगा कर पुलिस जल्द गिरफ्तार करें। इस मामले के आरोपियों पर पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करें। इस प्रकरण में यदि पुलिस सुस्ती बरती तो हियुवा के कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed