फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cased on 17 people

एसडीओ-जेई समेत 17 के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 28 Dec 2021 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
cased on 17 people
एसडीओ-जेई समेत 17 के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

- कार्यालय में ही भिड़ गए थे दोनों
- दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मढ़ा आरोप-प्रत्यारोप
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। विद्युत निगम के कार्यालय में सोमवार को किसी बात को लेकर हरिहरपुर के एसडीओ और शहर के जेई भिड़ गए थे। दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप मढ़ते हुए तहरीर दी। मंगलवार को पुलिस ने एसडीओ, जेई समेत 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

हरिहरपुर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसडीओ विवेक पांडेय का आरोप है कि सोमवार को वह कार्यालय में बैठकर विभागीय कार्य निपटा रहे थे। दिन में करीब 12 बजे शहर के जेई अश्वनी पांडेय अपने साथ 15 लोगों को लेकर उसके कार्यालय में घुस गए। आरोप है कि उसकी कुर्सी को धक्का देकर गिरा दिए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिए और मारपीट भी की, जानमाल की धमकी भी दी। सरकारी लैपटॉप और प्लाई का दरवाजा भी तोड़ दिए। जबकि जेई अश्वनी पांडेय का आरोप है कि वह विभागीय कार्य से हहिरपुर के एसडीओ के कार्यालय में गए थे। अनायास उसे अपशब्द कहे और थप्पड़ मारने लगे। गलती पूछने पर सिर्फ अपशब्द और पीटने की बात करते रहे। किसी तरह जान बचा कर वहां से बाहर निकला। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि एसडीओ की तहरीर पर जेई अश्वनी पांडेय और 15 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, तोड़फोड़ का केस दर्ज किया गया। जबकि जेई की तहरीर पर एसडीओ के खिलाफ मारपीट और जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed