फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cased of four people

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का आरोप

Sat, 12 Mar 2022 10:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
cased of four people
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का आरोप
विज्ञापन

- 26 नवंबर 2021 को तामेश्वरनाथ में हुई थी विवाहिता की शादी
- पीड़ित भाई ने पति, सास, ससुर समेत चार लोगों पर दर्ज कराया दहेज हत्या का केस
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के तामेश्वरनाथ की रहने वाली विवाहिता की दहेज के लिए हत्या कर ससुरालियों ने शव गायब कर दिया। ऐसा आरोप लगाते हुए पीड़ित भाई ने पति, सास, ससुर समेत चार ससुरालियों के खिलाफ शनिवार देर शाम दहेज हत्या का केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

बनपुरवा गांव निवासी उपेंद्र गौड़ पुत्र श्यामसुंदर का आरोप है कि उसकी 23 वर्षीय बहन रुबी गौड़ की शादी 26 नवंबर 2021 को मनोज कन्नौजिया पुत्र सुन्नर प्रसाद निवासी तामेश्वरनाथ के साथ खलीलाबाद के एक विवाह घर में हुई थी। विवाह में विदा होकर बहन अपने पति के साथ ससुराल गई। विदाई के एक सप्ताह बाद से बहन के पति, सास, ससुर व मामा की बेटी साधना दहेज में पांच लाख रुपये न मिलने के कारण बहन को प्रताड़ित करने लगी। आरोप है कि ससुराली बहन को जान से मारने की धमकी भी देते रहे। बहन रो- रो कर उसे और उसकी पत्नी को सब कुछ बताती रही। वह पंचायत के माध्यम से मामले को सुलझाने का काफी प्रयास किए, लेकिन दहेज के लिए ससुराली बहन को हमेशा प्रताड़ित करते रहे। आठ मार्च 2022 को सुबह लगभग आठ बजे की घटना है। पति मनोज कन्नौजिया, ससुर सुंदर प्रसाद, सास एवं मामा की बेटी साधना ने मिलकर दहेज के लिए बहन रुबी गौड़ की हत्या कर दिए और उसकी लाश नहीं मिली। घटना की सूचना नंदनी गोस्वामी से उसको मिली। उसके बाद वह भतीजे अनुराग के साथ बहन रुबी गौड़ के घर तामेश्वरनाथ गया तो घर पर कोई नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद बहन का कुछ पता नहीं चला। उसे आशंका है कि उक्त ससुरालियों ने उसकी बहन की हत्या करके साक्ष्य को मिटाने की नीयत से लाश को कहीं गायब कर दिया। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि पति, ससुर, सास समेत चार लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed