फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   case registered of rape and rampage

प्रेमी पर दुष्कर्म और परिजनों पर मारने-पीटने का केस दर्ज

Tue, 16 Nov 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
case registered of rape and rampage
प्रेमी पर दुष्कर्म और परिजनों पर मारने-पीटने का केस दर्ज
विज्ञापन

धर्मसिंहवा। शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने वाले प्रेमी पर पुलिस ने मंगलवार को दुष्कर्म और प्रेमी के तीन भाइयों और दो भाभियों, बहन समेत सात लोगों पर मारपीट का केस दर्ज किया। मेडिकल परीक्षण के लिए पीड़िता को महिला आरक्षी के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

धर्मसिंहवा क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले युवक और युवती के बीच 14 साल से संबंध चल रहा था। एक सप्ताह पूर्व मामला तब चर्चा में आया जब युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। बाद में प्रेमिका जबरिया प्रेमी के घर में घुस गई और हक जनाने लगी। उस समय युवक की दो दिन के अंदर सगाई की रस्म होने वाली थी। प्रेमिका ने ऐतराज जताया था। प्रेमिका का आरोप है कि प्रेमी शादी के नाम पर चौदह वर्षों से उसका यौन शोषण कर रहा था। जबकि प्रेमी के तीन भाई, दो भाभियों, बहन समेत छह लोग उसे गोलबंद होकर मारे-पीटे, जानमाल की धमकी दी। मामला पुलिस तक गया और मान मनव्वल के लिए पंचायत होने लगी। पुलिस ने दोनों पक्षों को एक दिन का समय दिया था, लेकिन बात नहीं बन पाई। एसओ जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि युवती की तहरीर पर उसके प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म और परिवार के छह सदस्यों पर मारपीट, जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया गया। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए महिला आरक्षी की देखरेख में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed