{"_id":"61929bfbbfc99d725552e694","slug":"case-registered-of-rampage-khalilabad-news-gkp4164595161","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज
धनघटा। महुली क्षेत्र के कर्री गांव में एक सप्ताह पूर्व शख्स की पिटाई के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।
कर्री गांव निवासी अब्दुल लतीफ का आरोप है कि पुरानी रंजिश में चार नवंबर को गांव के ही परवेज मुहम्मद हुसेन, झीनक, मौलाना इबरार ने उन्हें अपशब्द कहा। विरोध करने पर लोगों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। पिटाई से सिर में गंभीर चोटें आईं। एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि तीनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
बाइक चालक पर दुर्घटना का केस दर्ज
धनघटा। नगर पंचायत हहिरपुर के पास हुए हादसे में घायल युवक ने सोमवार को बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया। एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि महुली क्षेत्र के धबोखरा गांव निवासी संजय चौहान पुत्र दयाराम का आरोप है कि नगर पंचायत हरिहरपुर के पास रामशब्द नाम के चालक ने लापरवाही पूर्वक बाइक चलाकर उन्हें चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके बाए हाथ की हड्डी टूट गई। पीड़ित की तहरीर पर बाइक चालक रामशब्द के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना से जो तथ्य आएगा, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद