{"_id":"62c87d8a5d33934cfc38e65e","slug":"case-registered-against-the-accused-of-beating-the-girl-student-khalilabad-news-gkp443065831","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को पीटने के आरोपी पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को पीटने के आरोपी पर केस दर्ज
विज्ञापन
छात्रा को पीटने के आरोपी पर केस दर्ज
युवक की हरकत से ग्रामीणों में आक्रोश
धनघटा(संतकबीरनगर)। महुली क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बलही की छठवीं की छात्रा को पीटने वाले आरोपी युवक पर पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की। युवक की हरकत से ग्रामीणों में आक्रोश है।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय बलही में बृहस्पतिवार को मध्याह्न भोजन के बाद छात्रा रोशनी परिसर में साइकिल चला रही थी। उसी दौरान बगल गांव मथुरापुर का रहने वाला आकाश कुमार पहुंच गया। मामूली बात को लेकर रोशनी के बाल पकड़ कर कुछ दूर तक खिंचता रहा। उसके बाद पिटाई कर दी। जब तक शिक्षकाएं पहुंचतीं, तब तक वह भाग गया। पिटाई से रोशनी बेहोश हो गई थी। आननफानन में उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर भर्ती कराया गया। शुक्रवार को छात्रा के चाचा पन्नेलाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आकाश निवासी मथुरापुर के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी आकाश कुमार के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय भेजा गया है। संवाद