फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case registered against eight including husband for dowry harassment and rape

Sant Kabir Nagar News: पति समेत आठ पर दहेज उत्पीड़न व दुष्कर्म का केस दर्ज

Wed, 17 Sep 2025 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 17 Sep 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Case registered against eight including husband for dowry harassment and rape
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म के मामले में पति समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि बखिरा थाना क्षेत्र निवासी महिला ने कोर्ट में दिए शिकायत में बताया कि उसकी शादी बेलहरकला थाना क्षेत्र में हुई है। उसके पति, ससुर, सास, ननद, जेठ व दो देवर दहेज की मांग पूरी न कर पाने के वजह से लगातार प्रताड़ित करते और मारते-पीटते थे। इसके बाद 11 जनवरी 2025 को रात करीब 10 बजे उसकी ननद के ससुराल पक्ष का रिश्तेदार लालचंद उन्हें अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और पीछे पति बैठा हुआ था। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के भुवरिया चौराहा रेलवे क्रॉसिंग से पहले रास्ते में पति मोटरसाइकिल से उतर गए। इसके बाद आरोपी ने गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। वह किसी तरह गन्ने के खेत से बाहर निकलकर वह अपनी बहन के घर पहुंचीं। काेतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पति समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed