{"_id":"617c3d17cf4dc361d542f0a3","slug":"case-registered-after-court-oeder-khalilabad-news-gkp4147211178","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर दंपती समेत छह पर घर में घुसकर मारने-पीटने, बंधक बनाने व तोड़फोड़ का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर दंपती समेत छह पर घर में घुसकर मारने-पीटने, बंधक बनाने व तोड़फोड़ का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के आदेश पर दंपती समेत छह पर घर में घुसकर मारने-पीटने, बंधक बनाने व तोड़फोड़ का केस दर्ज
संतकबीरनगर। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने भुजैनी निवासी दंपती समेत छह लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारने-पीटने, बंधक बनाने और तोड़-फोड़ करने का केस दर्ज किया।
भुजैनी निवासी प्रेम सागर तिवारी ने बताया कि गांव के बाहर अपने खेत में उनका मकान बना है और उसके भतीजे संजय कुमार तिवारी का मकान जो आपस में जुडे़ हुए है। आरोप है 26-27 अगस्त 2021 की रात को जब वे सो रहे थे तो रात दो बजे कुछ लोगों की आवाज सुनाई पड़ी। उन्होंने उठकर खिड़की से देखा कि बाउंड्री फांद कर गांव के ही आदित्य तिवारी, आनंद तिवारी, सच्चिदानंद तिवारी, शोभा तिवारी और ज्योति तिवारी उनके कैंपस में घुस गए और सीसीटीवी कैमरे को लूट लिया। लोग मुख्य गेट का ताला काटने लगे। आरोप है कि सुनील कुमार चौरसिया भी अंदर पहुंच गए और कटर से कुंडी को काट दिया। आरोप है कि उसे मारपीट कर घायल कर दिया गया। पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरन कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि आदित्य तिवारी, आनंद, सच्चिदानंद तिवारी, शोभा तिवारी, ज्योति तिवारी और सुनील कुमार चौरसिया के खिलाफ गोलबंद होकर घर में घुसकर मारने-पीटने, बंधक बनाने, तोड़-फोड़ के मामले में केस दर्ज किया गया। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे कार्रवाई की जाएगी।
कोर्ट के आदेश पर मां-बेटी पर लूट का केस दर्ज
संतकबीरनगर। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने भुजैनी निवासी मां-बेटी के खिलाफ घर में घुसकर मारने-पीटने और लूट करने का केस दर्ज किया है।
भुजैनी निवासी संजय कुमार तिवारी ने बताया कि वह दिल्ली में वकालत करते हैं, जिससे उनका गांव आना-जाना लगा रहता है। आरोप है कि 12 फरवरी 2021 को जब वह अपने घर पर नहीं थे तो उनके पट्टीदार शोभा तिवारी और ज्योति तिवारी रंजिशन घर में घुस गईं। आरोप है कि लोगों ने उनकी पत्नी सुचंद्रा तिवारी को मारा पीटा। पत्नी को खींचते हुए बाहर लाए और दांत से काट लिया। पत्नी के कान की बॉली, मोबाइल फोन, चेन और अंगूठी छीन कर भाग गए। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मजबूरन कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि शोभा तिवारी और उनकी बेटी ज्योति के खिलाफ घर में घुसकर मारने-पीटने और लूट का केस दर्ज किया गया है।