{"_id":"627a98aaf0513c44296885c7","slug":"case-registed-in-it-act-khalilabad-news-gkp43639847","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील संदेश भेजने पर आईटी एक्ट का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील संदेश भेजने पर आईटी एक्ट का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अश्लील संदेश भेजने पर आईटी एक्ट का केस दर्ज
धनघटा। महुली क्षेत्र की एक युवती के मोबाइल फोन पर अश्लील संदेश और वीडियो भेजने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित युवती का आरोप है कि उसके मोबाइल फोन पर एक नंबर से अश्लील संदेश और वीडियो भेजा जा रहा है। ऐसा करके युवक उसे मानसिक और सामाजिक रूप से परेशान कर रहा है। तंग आकर युवती ने पुलिस को तहरीर दी। एसओ केडी सिंह ने बताया कि संबंधित मोबाइल फोन नंबर के धारक के खिलाफ आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया। उक्त नंबर को सर्विलांस पर लगवा कर उसके धारक की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपित का पता लगने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद