{"_id":"6581f0dcc23d2b47f1064207","slug":"case-on-unknown-tractor-driver-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-7041-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
Wed, 20 Dec 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 20 Dec 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के छितही गांव निवासी महिला ने महुली थाने में तहरीर देकर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चला कर ठोकर मारने व गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
छितही गांव निवासी अंजुम पत्नी इश्तियाक अहमद का आरोप है कि 17 दिसंबर को 4:55 बजे उनका पुत्र इरशाद अहमद घर से घोरहट बाजार करने गया था। जहां से पैदल आते समय एक ट्रैक्टर ने तेज व लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चलाते हुए गलत दिशा में जाकर कुचल दिया। इसके कारण उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि छितही गांव निवासी अंजुम की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने और गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।