फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   case on ananda hospital

आनंदा हॉस्पिटल पर केस दर्ज

Thu, 28 Apr 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
case on ananda hospital
आनंदा हॉस्पिटल पर केस दर्ज
विज्ञापन

गुर्दे की पथरी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत का मामला
देवर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई
मौत के जिम्मेदारों को चिह्नित कर आरोपित करेगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। गुर्दे की पथरी के ऑपरेशन के दौरान हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने प्राइवेट अस्पताल के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बयारा गांव निवासी मुनीब यादव पुत्र मोतीलाल यादव का आरोप है कि उसकी भाभी सुनीता देवी पत्नी दिलीप यादव की तबीयत खराब हुई। भाभी सुनीता को उपचार के लिए 24 अप्रैल को मगहर स्थित आनंदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जांच में गुर्दे में पथरी पाई गई। गुर्दे की पथरी का ऑपरेशन जांच के बाद 27 अप्रैल को सुबह नौ बजे होना था। आरोप है कि आनंदा हॉस्पिटल के लोग बिना किसी परिजन को बताए सुबह पांच बजे ही उसकी भाभी की पथरी का ऑपरेशन कर दिए। बिना किसी परिजन के हस्ताक्षर कराए ही लापरवाही पूर्वक ऑपरेशन कर दिए। इससे आनंदा हॉस्पिटल में ही भाभी की मौत हो गई। उसके बाद मरीज के परिजन को बुलाकर अपने स्टाफ के साथ मेडिकल कॉलेज इलाज के बहाने ले गए, वहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि उसकी भाभी के इलाज में घोर लापरवाही की गई। इसकी वजह से भाभी की मृत्यु हो गई। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि आनंदा हॉस्पिटल के खिलाफ इलाज में लापरवाही के दौरान महिला की हुई मृत्यु के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से पता किया जाएगा कि इस मामले में आनंदा हॉस्पिटल से जुड़े कौन-कौन लोग जिम्मेदार हैं। उसके बाद जो जिम्मेदार पाए जाएंगे, उन्हीं को नामजद करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed