फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   case on 4 in attempt tp murder

चार पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Wed, 18 May 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
case on 4 in attempt tp murder
चार पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज
विज्ञापन

प्रधान के पति की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई
दूसरे पक्ष ने साजिशन केस दर्ज कराने का मढ़ा आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के रामपुर मध्य गांव के प्रधान के देवर को गोली मार कर घायल करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

रामपुर मध्य गांव के प्रधान के पति रामनिवास यादव का आरोप है कि उनका छोटा भाई जनार्दन सोमवार की रात करीब नौ बजे जब हैंसर बाजार से घर जा रहा था। गांव के समीप उसके ऊपर कुछ लोगों ने फायर कर दिया। इससे उसके पैर में गोली लगी। गोली लगने से भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल भाई का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। वहीं, दूसरी तरफ गांव निवासी उर्मिला पत्नी रामबचन का आरोप है कि उसकी बेटी की शादी चार जून को होनी है। प्रधान और उनके परिवार के लोग शादी में बाधा उत्पन्न करने के लिए इस तरह की साजिश रच रहे हैं। प्रधान के देवर अपने हाथ से अपने पैर में गोली मारकर उसके परिवार को फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में एसओ विनय पाठक ने बताया कि इस मामले में रामपुर मध्य निवासी रामबचन, ओमवीर, रमाकांत और गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना अंतर्गत लक्ष्छीचक गांव निवासी चंद्रशेखर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed