{"_id":"612fc06f8ebc3e885f25aea7","slug":"case-on-2-shopkeepers-in-copy-write-act-khalilabad-news-gkp407601331","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के दो दुकानदारों पर कॉपी राइट एक्ट का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के दो दुकानदारों पर कॉपी राइट एक्ट का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली के दो दुकानदारों पर कॉपी राइट एक्ट का केस दर्ज
धनघटा। महुली पुलिस ने कस्बे में संचालित दो इलेक्ट्रिक दुकानदारों के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत बुधवार को केस दर्ज किया। पुलिस ने यह कार्रवाई मुंबई के एक विद्युत उपकरण निर्माता कंपनी के कर्मी की तहरीर पर की।
एसआई अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि एक ब्रांडेड विद्युत उपकरण निर्माता कंपनी के कर्मचारी मनीष गुप्ता पुत्र कन्हैया गुप्ता निवासी रूम नंबर सात, शांति नगर दसवंत चाल, काजू पाड़ा तुर्लिज रोड नजदीक शिव सेना आफिस नल्ला सोपारा वसई, ठाणे महाराष्ट्र ने थाने में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि उसकी कंपनी के नाम से नकली विद्युत उपकरण की बिक्री महुली कस्बा स्थित दो इलेक्ट्रिक दुकानदारों द्वारा की जा रही है। इससे कंपनी की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने बताया कि कर्मचारी की निशानदेही पर दो इलेक्ट्रिक दुकान पर छापा मारा गया। दोनों दुकानों से हैवल कंपनी के 47 बंडल तार, उषा का फैन 20 अदद, प्रेस्टिज मिक्सर 20 अदद, क्रॉपटन पंखा 22 अदद बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक दुकानदार मोहम्मद सलीम निवासी चुरेब, कोतवाली खलीलाबाद और संतोष कुमार पुत्र केशरी प्रसाद निवासी महुली के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। दोनों लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसे थाने से ही मुचलके पर छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन कर वास्तविकता का पता किया जा रहा है। संवाद