{"_id":"5f5f9d6d8ebc3e4e4642436e","slug":"case-on-16-of-bmm-workers-khalilabad-news-gkp365543226","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुजन मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष समेत 16 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुजन मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष समेत 16 पर केस
विज्ञापन
धर्मसिंहवा में मुख्यमंत्री का पुतला जलाते बहुजन मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता।
- फोटो : KHALILABAD
बिना अनुमति कसया गांव तिराहे पर प्रदर्शन कर पीएम-सीएम का पुतला जलाया
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मसिंहवा। पुलिस ने कसया गांव तिराहे पर बिना अनुमति प्रदर्शन करने और पीएम व सीएम का पुतला जलाने के आरोप में बहुजन मुक्ति मोर्चा पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत छह नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
एसओ धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि कसया गांव के तिराहे पर बिना अनुमति बहुजन मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का वीडियो भी वायरल हुआ। ऐसे में सहयोगी एसआई और पुलिस कर्मियों को भेजकर जानकारी ली गई तो प्रकरण सत्य पाया गया। उन्होंने बताया कि एसआई लक्ष्मीकांत तिवारी की तहरीर पर प्रदर्शन एवं पुतला दहन में शामिल बहुजन मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार गौतम, जिला संयोजक बहुजन क्रांति मोर्चा उदय राज विद्यार्थी, महासचिव ज्ञानदास, किसान मोर्चा प्रभारी चंद्रमणि गौतम तथा मेंहदावल तहसील अध्यक्ष हुबराज, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, संयुक्त प्रांत विशेष अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।