फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case of electricity theft registered against Nagar Panchayat President and his brother

Sant Kabir Nagar News: नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके भाई के खिलाफ विद्युत चोरी का केस दर्ज, जांच में खुला खेल

Tue, 19 Dec 2023 05:55 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 19 Dec 2023 05:55 PM IST
सार

विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर के अवर अभियंता अश्वनी पांडेय ने बताया कि इस दौरान नगर पंचायत हरिहरपुर के चेयर मैन रविंद्र प्रताप उर्फ पप्पू शाही और उनके भाई अरविंद प्रताप शाही पुत्रगण प्रहलाद शाही बगैर कनेक्शन के ही बिजली प्रयोग करते हुए जांच मिले।

विज्ञापन
Case of electricity theft registered against Nagar Panchayat President and his brother
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संतकबीरनगर जिले में विजिलेंस टीम और उपकेंद्र हरिहरपुर के अवर अभियंता की संयुक्त टीम ने सोमवार को विद्युत चोरी रोकने के लिए छापा मारा। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके भाई के प्लांट की जांच की। वहां पर विद्युत कनेक्शन संबंधित अभिलेख नहीं मिले। इस पर जेई ने विद्युत चोरी का केस दर्ज कराया है। इस कार्रवाई से नगर पंचायत में खलबली मच गई है।
विज्ञापन


शासन की मंशा के अनुरूप बिजली निगम काफी सतर्क हो गया है। विजिलेंस टीम के साथ अवर अभियंता अश्वनी पांडेय व अन्य कर्मचारी नगर पंचायत हरिहरपुर पहुंचे। कई घरों के विद्युत उपयोग की जांच की। अधिकतर बगैर कनेक्शन के ही विद्युत उपयोग करते हुए मिले।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीएम योगी 21 दिसंबर को आएंगे संतकबीरनगर, तैयारियों में जुटा प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर के अवर अभियंता अश्वनी पांडेय ने बताया कि इस दौरान नगर पंचायत हरिहरपुर के चेयर मैन रविंद्र प्रताप उर्फ पप्पू शाही और उनके भाई अरविंद प्रताप शाही पुत्रगण प्रहलाद शाही बगैर कनेक्शन के ही बिजली प्रयोग करते हुए जांच मिले। जेई अश्वनी पांडेय ने बताया कि चेयरमैन व उनके भाई पर विद्युत चोरी का केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed