फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case filed for molesting teenager, beating

किशोरी से छेड़खानी, पिटाई के आरोप में केस दर्ज

Sat, 20 Aug 2022 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Case filed for molesting teenager, beating
किशोरी से छेड़खानी, पिटाई के आरोप में केस दर्ज
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से घर में घुसकर छेड़खानी करने के आरोप में केस दर्ज हुआ। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों ने किशोरी की पिटाई की। उसकी मां उलाहना देने गई तो उससे भी अभद्रता की गई। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में आरोपी सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। दो आरोपी साले-बहनोई हैं।
पीड़िता मां का कहना है कि उसके पति और बेटे रोजगार के सिलसिले में बाहर गए हैं। शुक्रवार को वह खुद की दवा लेने बाजार गई थी। घर पर उसकी 17 वर्षीय बेटी अकेली थी। उसी दौरान एक युवक अपने बहनोई के साथ उसके घर में घुस गया। दोनों उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर बेटी को पीट दिया। बेटी के शोर मचाने पर आरोपी दोनों भाग गए।
विज्ञापन

घर पहुंचने पर बेटी ने आपबीती बताई। आरोप है कि बेटी के साथ उलाहना देने गई तो आरोपियों उसे धक्का देकर गिरा दिया और उसकी बेटी को घर के अंदर खींच ले गए। आरोप है कि बेटी के साथ अभद्रता और छेड़खानी की। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले सात आरोपियों पर बलवा, मारपीट और छेड़खानी व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed