{"_id":"5fee0eb38ebc3e3b6a748452","slug":"case-filed-against-24-people-including-bjp-district-minister-khalilabad-news-gkp3790771183","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिलामंत्री समेत 24 लोगों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिलामंत्री समेत 24 लोगों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा जिलामंत्री समेत 24 लोगों पर मुकदमा दर्ज
धनघटा (संतकबीरनगर)। हैंसर बाजार ब्लॉक में हुए विवाद के मामले में पुलिस ने भाजपा के जिला मंत्री और उनके भाई समेत चार नामजद और कुछ अज्ञात पर केेेस दर्ज किया। पुलिस ने यह कार्रवाई ब्लॉक प्रमुख की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर की।
हैंसर ब्लॉक के प्रमुख प्रिंस अगम सिंह का कहना है कि बुधवार को दोपहर में वह ब्लॉक परिसर में स्थित अपने कार्यालय में बैठकर सरकारी कार्य कर रहे थे। उसी समय भाजपा जिला मंत्री फतेहबहादुर सिंह अपने भाई इंद्रजीत सिंह, राहुल सिंह, अमरनाथ यादव तथा 15-20 अज्ञात लोगों के साथ हथियार लेकर उनके कार्यालय में घुस आए और अपने हाथ में पिस्टल लहराते हुए मारने के लिए ललकारने लगे। प्रमुख का आरोप है कि उनके सरकारी अंगरक्षक ने उनकी जान बचाई।
आरोप है कि आरोपितों ने कार्यालय में रखे गए सरकारी अभिलेख फाड़ डालें और उठा ले गए। एसओ आरके गौतम ने बताया कि भाजपा के जिलामंत्री व उनके भाई समेत चार नामजद और 15-20 अज्ञात पर बलवा, हमलावर होना, अपशब्द कहने, जानमाल की धमकी देने और अभिलेख फाड़ने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। वहीं पूर्व में भाजपा नेता फतेहबहादुर सिंह उर्फ जोखई सिंह की तहरीर पर प्रमुख और उनके चचेरे भाई समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज किया गया था। विवेचना से जो तथ्य सामने जाएंगे, आगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।