{"_id":"620a9328b72e682d4952f432","slug":"case-file-in-mini-ipc-khalilabad-news-gkp4269422140","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को बहलाकर झोलाछाप ने लिया जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को बहलाकर झोलाछाप ने लिया जेवरात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी को बहलाकर झोलाछाप ने लिया जेवरात
- युवक पर छेड़खानी, गबन और पॉक्सो का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी से झोलछाप ने उपचार किया और उससे संपर्क बढ़ाया। आरोप है कि किशोरी को बहलाकर मां और बहन के कीमती जेवरात हासिल कर लिया। आरोप है कि किशोरी से युवक ने छेड़खानी भी की थी। सोमवार देर शाम किशोरी के पिता ने युवक के खिलाफ छेड़खानी, गबन, धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया।
पीड़ित पिता का आरोप है कि 17 वर्षीय बेटी का उपचार करने के लिए आरोपी युवक घर पर आया था। धीरे-धीरे बेटी से परिचय बना लिया। उसके बाद आरोपी अक्सर घर आने-जाने लगा। दस फरवरी को आरोपी घर आया और बेटी से छेड़छाड़ की। घटना के बारे में बताने पर बदनाम करने की धमकी दी। उसके बाद बेटी को बहलाकर मदद के नाम पर एक लाख रुपये की मांग किया। बेटी ने बॉक्स में रखा अपनी मां एवं बहन के जेवरात निकाल कर आरोपी को दे दिया।
बॉक्स से जेवरात गायब होने की जानकारी हुई तो बेटी से सख्ती से पूछताछ की गई। इसके बाद घटना की जानकारी हुई। आरोपी से जेवरात वापस करने की बात किया तो वह अपशब्द कहने लगा। कोतवाल विजय नरायन प्रसाद ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ गबन, छेड़खानी, जानमाल की धमकी देने और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।