{"_id":"60d9f9e98ebc3ebe0746fdfc","slug":"case-file-against-three-people-khalilabad-news-gkp3998611106","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी करके वृद्ध की संपत्ति का करा लिया बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी करके वृद्ध की संपत्ति का करा लिया बैनामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखाधड़ी करके वृद्ध की संपत्ति का करा लिया बैनामा
- आरोपी बाप-बेटे समेत तीन के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के कर्री गांव के एक वृद्ध से धोखाधड़ी करके बिना रकम दिए ही फर्जी तरीके से जमीन और मकान का बैनामा करा लिए जाने के आरोप में पुलिस ने बाप-बेटे समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कर्री गांव निवासी सहाबुद्दीन ने बताया कि उसके पिता मुबारक अली की उम्र 78 वर्ष है। पिता की मानसिक स्थिति पिछले कुछ महीने से ठीक नहीं है। आरोप है कि उसके ही गांव के सच्चिदानंद जो रामबचन के लड़के से काफी मेलजोल रखते है तथा भूमाफिया है। आरोप है कि साजिश के तहत उसके पिता को लोग ले गए और पिता की संपत्ति और मकान का फर्जी तरीके से बैनामा करवा लिए। जिसमें गवाह के रूप में सच्चिदानंद और बीरू ने हस्ताक्षर किया है। फर्जी बैनामा में सच्चिदानंद पूर्व में जेल भी जा चुके हैं। आरोप है कि रामबचन ने मकान और जमीन अपने नाम खरीदा है।
आरोप है कि इस बारे में पूछताछ करने पर राम बचन और उनके बेटे बीरू ने जानमाल की धमकी दी। दस्तावेज में पैसे की अदायगी की बात मुबारक अली को खाते में दिया जाना बताया गया है, जबकि कोई प्रतिफल नहीं दिया गया है। मुबारक अली के खाते में कोई लेन-देन बैनामा के पूर्व या बाद में नहीं हुआ है। कोतवाल मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले में रामबचन उनके बेटे बीरू और सच्चिदानंद के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।