{"_id":"631f7467f1a5a51f48363095","slug":"case-file-against-four-teachers-khalilabad-news-gkp450282768","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant kabir Nagar: छात्र की पिटाई के मामले में चार शिक्षकों पर केस, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant kabir Nagar: छात्र की पिटाई के मामले में चार शिक्षकों पर केस, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 13 Sep 2022 10:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 10:04 AM IST
सार
गोसाईपुर निवासी छात्र अखिलेश पुत्र मानसिंह का आरोप कि शनिवार को वह गिठनी स्थित श्री कृष्ण पब्लिक हाईस्कूल में पढ़ने गया था। उसी दौरान बेंच पर बैग रखने और बैठने की बात पर शिक्षक भड़क गए। बगैर कारण के अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
FIR
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महुली क्षेत्र के गिठनी स्थित एक विद्यालय के चार शिक्षकों के खिलाफ सोमवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। स्कूल के छात्र ने शिक्षकों पर मारने-पीटने और जानमाल की धमकी देने का आरोप मढ़ा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गोसाईपुर निवासी छात्र अखिलेश पुत्र मानसिंह का आरोप कि शनिवार को वह गिठनी स्थित श्री कृष्ण पब्लिक हाईस्कूल में पढ़ने गया था। उसी दौरान बेंच पर बैग रखने और बैठने की बात पर शिक्षक भड़क गए। बगैर कारण के अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया।
एसओ रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छात्र की तहरीर के आधार पर गिठनी स्थित श्री कृष्ण पब्लिक हाई स्कूल के शिक्षक अशोक सिंह, विजय सिंह, अमृत लाल व अजय सिंह पता अज्ञात के खिलाफ अपशब्द कहने और मारने-पीटने व जानमाल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, वैसी कार्रवाई आगे की जाएगी। संवाद