फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   case file against eight people

प्रधान व सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष समेत आठ पर केस दर्ज

Tue, 21 Jun 2022 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
case file against eight people
प्रधान व सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष समेत आठ पर केस दर्ज
विज्ञापन

- पूर्व प्रधान के भतीजे और वर्तमान के बेटे के बीच विवाद का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नाथनगर ब्लॉक मुख्यालय पर सोमवार को प्रधान के बेटे और पूर्व प्रधान के भतीजे के बीच विवाद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने प्रधान, सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष समेत आठ लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट कर बेहोश कर देने और अपशब्द कहने के आरोप में केस दर्ज किया है।
नोक्ता गांव निवासी अमर सिंह पुत्र रामदास का आरोप है कि ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान के जरिए चकरोड कार्य नहीं कराया गया था। इसी तरह अन्य कार्यों में अनियमितता बरती गई थी। बड़े पिता रामनाथ यादव ने जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत सूचना मांगी थी। यह बात प्रधान को नागवार लगी। वह सोमवार को ब्लॉक पर गए थे। आरोप है कि उसी दौरान ग्राम प्रधान चक्रधारी के साथ उनका बेटा अभिषेक उर्फ मंटू अपने अन्य सहयोगियों के साथ पहुंच गया। लोग उसे अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर लोग उसे मारपीट कर घायल कर दिए। पिटाई से वह बेहोश गया था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि अमर सिंह की तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान चक्रधारी, उनके बेटे अभिषेक उर्फ मंटू, अश्वनी निवासी चंद्रौटी, सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद उर्फ रामा यादव निवासी परसाभारी, ओमप्रकाश, रमेश, मनोज उर्फ बजरंगी निवासी नोक्ता के खिलाफ बलवा और मारपीट कर बेहोश कर देने व अपशब्द कहने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गांव में तनाव की स्थिति
धनघटा। नाथनगर ब्लॉक मुख्यालय पर सोमवार को ग्राम पंचायत की सूचना मांगे जाने को लेकर पूर्व प्रधान के भतीजे और वर्तमान प्रधान के बेटे के बीच विवाद हो गया था। इस घटना से वर्चस्व को लेकर गांव में देर रात दोनों पक्ष तीन बार आमने -सामने हुए। रात भर पुलिस दौड़ती रही। पुलिस मौके से पांच बाइक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप
धनघटा। प्रधान चक्रधारी ने पुलिस पर आरोप मढ़ा कि विवाद में उसके बेटे अभिषेक उर्फ मंटू को भी चोटें आई है, लेकिन पुलिस उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने में हीलाहवाली कर रही है। पुलिस एक पक्षीय कार्रवाई कर रही है। वे उच्चाधिकारियों का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed