फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   case file against 7 people

कोर्ट के आदेश पर पति समेत सात के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 20 Mar 2021 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
case file against 7 people
कोर्ट के आदेश पर पति समेत सात के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

- दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर घर से निकालने का आरोप
- महराजगंज जिले के पनियरा क्षेत्र के निवासी हैं आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर महुली पुलिस ने शनिवार को पति समेत सात लोगों पर केस दर्ज किया। सभी आरोपी महराजगंज जिले के पनियरा क्षेत्र के निवासी हैं।

पीड़िता रीता देवी ने बताया कि उसकी शादी महाराजगंज जिले के पनियरा क्षेत्र नरकटहा निवासी विक्रम के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये नकदी के अलावा सोने की अंगूठी, माला व चेन की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराली प्रताड़ित करने लगे। कई बार पिटाई भी किए। तीन जनवरी 2019 को ससुराली मारपीटकर उसे भगा दिए। जिसकी वजह से वह अपने मायका कड़सर थाना महुली में रहने को विवश है। पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे मजबूरन कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पति विक्रम, सास सुमित्रा देवी, ससुर राम बेलास उर्फ साधू, राहुल, ननद फूलमती, प्रमिला व रोशनी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि विवेवना से जो तथ्य सामने आएगा उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed