फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   case file against 14 people

रास्ते के विवाद में दो पक्ष भिड़े, आठ घायल

Wed, 19 Jan 2022 09:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
case file against 14 people
रास्ते के विवाद में दो पक्ष भिड़े, आठ घायल
विज्ञापन

- दोनों पक्षों के 14 लोगों पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहरौली। दुधारा क्षेत्र के हुजुरा-सुहावा गांव में मंगलवार की देर शाम रास्ते के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। जिसमें दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। वहीं दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। बुधवार को पुलिस ने दोनों पक्षों के 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हुजुरा सुहावा निवासी रुदल पुत्र सुखई का आरोप है कि रास्ते के विवाद को लेकर मंगलवार को गांव के चंद्रभान, राजू, सुनील आदि गोलबंद होकर घर पर आकर अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर लोग उसे मारने-पीटने लगे। शोर मचाने पर बेटा कुमार, संदीप और भाई सुबरन व विक्रम पहुंचकर बचाव करने लगे। आरोप है कि लोगों ने बेटे और भाई को भी मारपीट कर घायल कर दिए। जबकि दूसरे पक्ष की सरोजा देवी पत्नी चंद्रभान का आरोप है कि मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे सुबरन, रुदल, वसंत, संदीप व कुमार, रमाकांत, रामतेज आदि ने मारपीट की। जिसमें पति चंद्रभान, देवर राजू, राजेश व सुनील, अनिल घायल हो गए। एसओ सर्वेश राय ने बताया कि एक पक्ष से आठ और दूसरे पक्ष से छह लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट और महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed