{"_id":"6102ed8b8ebc3e584b26e55f","slug":"case-against-vdo-khalilabad-news-gkp4037047186","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत अधिकारी समेत चार पर एससी\/एसटी एक्ट का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत अधिकारी समेत चार पर एससी/एसटी एक्ट का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत अधिकारी समेत चार पर एससी/एसटी एक्ट का केस दर्ज
बीडीसी सदस्य की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के घोरांग गांव के बीडीसी सदस्य ने ग्राम पंचायत अधिकारी समेत चार लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार को दलित उत्पीड़न और मारपीट का केस दर्ज कराया है।
बीडीसी सदस्य परशुराम का आरोप है कि वह अपने गांव के कुछ लोगों के प्रधानमंत्री आवास की जानकारी के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी चंदन सिंह के पास गए थे। जब उनसे आवास के संबंध में जानकारी मांगी तो वह जातिसूचक अपशब्द कहते हुए मारने-पीटने लगे। उनके साथ चार अज्ञात लोग मारपीट में शामिल थे। वहां मौजूद लोग बीच-बचाव किए तब जाकर वह मारना-पीटना बंद किए। एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी चंदन सिंह व चार अज्ञात के विरुद्ध मारपीट, दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। बता दें कि सोमवार को ग्राम पंचायत अधिकारी चंदन सिंह ने पूर्व प्रमुख प्रिंस अगम सिंह व दो अन्य के विरुद्ध मारने-पीटने तथा सरकारी अभिलेख छीनकर फाड़ने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। ग्राम पंचायत अधिकारी के समर्थन में जिले के पंचायत विभाग व विकास विभाग के कर्मी दो दिनों तक काम बंद करके विकास भवन पर प्रदर्शन कर पूर्व प्रमुख समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को पहले सीडीओ और बाद में डीएम से मिला था। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि डीएम ने मामले में न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है, जिसकी वजह से कर्मचारी काम पर लौट गए। बृहस्पतिवार को ब्लॉक पर सभी कर्मी अपने अपने कार्यालय में मौजूद रहकर कार्य निस्तारित करते दिखे। इस विवाद को लेकर प्रधानों व बीडीसी सदस्यों के बीच तरह-तरह की चर्चा है।
शोभित कुमार पांडेय