फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Carry out the census work with transparency and accountability.

Sant Kabir Nagar News: जनगणना का कार्य पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ करें

Tue, 27 Oct 2026 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Carry out the census work with transparency and accountability.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्य प्रकाश ने जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में खलीलाबाद एवं मगहर में आयोजित जनसंख्या गणना के लिए सुपरवाइजर एवं प्रगणक के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को निर्देशित किया गया कि वे जनगणना के कार्य में पूरी गंभीरता बरतें। इस कार्य में पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी से दायित्वों का निर्वहन किया जाए।
उन्होंने बताया कि खलीलाबाद में प्रशिक्षण सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक दिया जाएगा। प्रथम सत्र में 26 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक 450 प्रगणकों और सुपरवाइजरों को, द्वितीय सत्र में 29 अक्तूबर, दो नवंबर एवं तीन नवंबर को तीन दिन 500 प्रगणकों और सुपरवाइजरों को और तृतीय सत्र में चार नवंबर से छह नवंबर 2026 तक 480 प्रगणकों/सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस प्रकार तीन सत्र में कुल 1223 प्रगणकों और 207 सुपरवाइजरों को जनसंख्या गणना के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत 16 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना कराई जाएगी। एक दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। पांच जनवरी 2027 से 9 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण अवधि निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत मगहर में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम सत्य प्रकाश, नगर पंचायत अध्यक्ष अनवरी बेगम एवं अधिशासी अधिकारी सीमा राय ने किया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने जनगणना को राष्ट्र के विकास की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों से पूरी गंभीरता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

अधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि जनगणना की सफलता के लिए प्रशासनिक तैयारी के साथ-साथ कर्मचारियों की दक्षता और आम नागरिकों का सहयोग भी आवश्यक है। सही आकड़े ही बेहतर योजना निर्माण और प्रभावी विकास का आधार बनते हैं। इसलिए जनगणना-2027 के इस महत्वपूर्ण कार्य को राष्ट्रीय दायित्व मानते हुए पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ संपन्न किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed