{"_id":"684873bb174c4653ee0166fb","slug":"candidates-selected-in-constable-recruitment-will-go-to-lucknow-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-133925-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आरक्षी भर्ती में चयनित अभ्यर्थी जाएंगे लखनऊ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आरक्षी भर्ती में चयनित अभ्यर्थी जाएंगे लखनऊ
Tue, 10 Jun 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में पुलिस भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को संबोधित किया। पुलिस लाइंस से नियुक्ति पत्र पाने के लिए सभी अभ्यर्थी लखनऊ जाएंगे।
एसपी ने बताया गया कि नियुक्ति पत्र के लिए सफल अभ्यर्थी अपने साथ पहचान पत्र, प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स, पैन कार्ड आदि साथ रखेंगे। कार्यक्रम में प्रतिभाग के समय पुरूष अभ्यर्थी को फुल स्लीव सफेद शर्ट, खाकी पैंट या खाकी कलर से मिलता जुलता पैंट, काले जूते, दाढ़ी बनी व बाल कटे हुए होने चाहिए। महिला अभ्यर्थी बिना प्रिंटवाले सलवार शूट अथवा साड़ी व काली सैंडिल एवं महिला तथा पुरुष अभ्यर्थियों द्वारा सफेद रंग की फोरेज कैप धारण किया जाएगा। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सफल अभ्यर्थी 14-15 जून की रात समय तीन बजे तक पुलिस लाइंस में उपस्थित होंगे।
15 जून समय प्रातः 4 बजे पुलिस लाइंस से बस नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम स्थल लखनऊ प्रस्थान प्रस्थान करेगी। जनपद से पुरुष अभ्यर्थी के लिए 10 एवं महिला अभ्यर्थी के लिए तीन बस आवंटित हैं। प्रत्येक अभ्यर्थी के पास एक कार्ड होगा जिस पर बस नंबर, अभ्यर्थी का नाम व मोबाइल नंबर, बस प्रभारी का नाम व मोबाइल नम्बर, सहायक बस प्रभारी का नाम व मोबाइल नंबर व कार्यक्रम स्थल का नाम व अन्य जानकारी अंकित होगा। कार्यक्रम स्थल लखनऊ पहुंचने के बाद सभी अभ्यर्थी बस प्रभारी के माध्यम से ही एक लाइंस से कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे एवं कार्यक्रम समाप्ति के बाद अपनी बस में वापस आएंगे। संवाद