फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Candidates ruckus outside examination center

परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों का हंगामा

Thu, 14 Mar 2019 11:20 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 14 Mar 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
Candidates ruckus outside examination center
परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
मगहर(संतकबीरनगर)। कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर में स्थित शारदा देवी मेमोरियल महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी और शिक्षक का विवाद हो गया। परीक्षा समाप्ति के बाद अभ्यर्थियों ने शिक्षक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए केंद्र के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। महाविद्यालय प्रबंधन ने मामले की सूचना यूपी-100 को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अभ्यर्थियों को समझा-बुझा कर शांत कराया।     
विज्ञापन

शारदा देवी मेमोरियल महाविद्यालय रसूलपुर में सुबह की पाली में स्नातक की परीक्षा चल रही है। इस महाविद्यालय को सरदार पटेल महाविद्यालय कोपिया में पढ़ रहे विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। करीब चार सौ विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। बृहस्पतिवार की सुबह की पाली में बीए तृतीय वर्ष के राजनीति शास्त्र विषय की परीक्षा थी। परीक्षा के दौरान बीए तृतीय वर्ष के एक छात्र से किसी बात पर विद्यालय के शिक्षक से विवाद हो गया। परीक्षा समाप्त होने पर छात्रों ने साथी छात्र के साथ शिक्षक द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने की सूचना पर भड़क गए और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। मामले को बिड़गता देख  प्रबंधन ने इसकी सूचना यूपी-100 को दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज मगहर राममिलन यादव पहुंच गए और छात्रों को शांत कराया। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान छात्रों से एक शिक्षक का कुछ विवाद हो गया था। महाविद्यालय का कार्यभार देख रहे सुनील कुमार यादव ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। अभ्यर्थी नकल कराने का दबाव बना रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed