फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   candidate start setting for nikay election

निकाय चुनाव : करीबियों को टिकट के लिए लगा रहे जुगाड़

Sun, 13 Nov 2022 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
candidate start setting for nikay election
निकाय चुनाव : करीबियों को टिकट के लिए लगा रहे जुगाड़
विज्ञापन

- दावेदारी पक्की करने के लिए दिल्ली, लखनऊ तक की लगा रहे दौड़
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर निकाय चुनाव में उतरने में अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों के यहां पैरवी शुरू हो गई है। नगर निकाय चुनाव के रणनीतिकारों को आरक्षण सूची का इंतजार है। निकाय में सभासद से चेयरमैन तक लिए कई दावेदारों ने अपनी पैरवी लखनऊ से लेकर दिल्ली तक शुरू कर दी है।
निकाय चुनाव को लेकर चुनावी तापमान गरम हो चुका है। वहीं कई पूर्व चैयरमैन व व्यापारी नेता, बिल्डर्स, सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख, प्रभावशाली लोग आदि दौड़ में शामिल हैं। इसी प्रकार वार्डों में सभासद पद के लिए एक-एक वार्ड में 15 से अधिक दावेदार अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा के निकाय चुनाव प्रभारी दयाराम मिश्र ने कहा जब तक आरक्षण की सूची नहीं आ जाती, तब तक तो प्रत्याशी के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। संगठन की बैठक में केवल बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सपा नेता जयराम पांडेय ने कहा कि पार्टी का पूरा फोकस अधिक से अधिक सीटें हासिल करने पर है। हम सभी को आरक्षण का इंतजार है। कांग्रेस नेता दिनेश बारी ने कहा कि आरक्षण होने के बाद ही प्रत्याशियों के नाम तय होंगे। इसके लिए चुनाव संचालन समिति गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed