{"_id":"9c86237586ccb3f41cced74026765cac","slug":"candidate-car-seeze-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी पुत्रवधू की गाडी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी पुत्रवधू की गाडी सीज
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर
Updated Fri, 16 Oct 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महुली क्षेत्र में कालीजगदीशपुर के निकट शुक्रवार की रात आठ बजे प्रचार कर रही पूर्व सांसद के प्रत्याशी पुत्रबधू की गाड़ी को डीएम- एसपी ने पकड़ी।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने प्रचार गाड़ी को कब्जे में ले लिया। डीएम डॉक्टर सरोज कुमार और एसपी दीपक कुमार भट्ट महुली क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे।
उसी दौरान पिड़िया बेलहरा गांव में विवाद की सूचना पर मौके पर जा रहे थे। रास्ते में कालीजगदीशपुर के पास एक प्रचार वाहन दिखा तो डीएम- एसपी ने उसे रुकवा कर पूछताछ की। एसपी ने बताया कि लग्जरी गाड़ी में वार्ड नंबर 24 से जिला पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ रही ऊषा यादव की तस्वीर लगे पोस्टर,स्टीकर चस्पा था। गुरुवार की शाम को ही तीसरे चरण के लिए प्रचार- प्रसार थम गया था।
बावजूद इसके पूर्व सांसद भालचंद यादव की प्रत्याशी बहू ऊषा यादव के पक्ष में वाहन से दो लोग प्रचार करते मिले। आगे बताया कि आचार संहिता का यह उल्लघंन है। ऐसे में पकड़ी गई गाड़ी को सीज करने का निर्देश एसओ को दिया।