फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   canal cut

नहर कटने से 40 बीघा धान की नर्सरी डूबी

Sun, 19 Jun 2022 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
canal cut
खिरिया गांव के पास कटी नहर।संवाद - फोटो : KHALILABAD
नहर कटने से 40 बीघा धान की नर्सरी डूबी
विज्ञापन

खिरिया के पास कटी सरयू नहर माइनर, गांव तक पहुंचा पानी
विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के खिरिया के पास शुक्रवार देर रात सरयू नहर माइनर कट गई। इससे आबादी क्षेत्र तक पानी पहुंच गया। करीब 40 बीघे से अधिक धान की नर्सरी डूबकर नष्ट हो गई। गांव तक पानी पहुंच जाने से अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विभाग को दी, बावजूद इसके नहर बंद नहीं की गई। इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

मुखलिसपुर पंप कैनाल और सरयू नहर कैनाल देवापार में मिलती है। यहां से संचालित खिरिया माइनर जो देउवापार से निकलती है। खिरिया गांव के पूरब दिशा में शुक्रवार देर रात नहर कट गई। पानी तेजी के साथ गांव की आबादी तक पहुंच गया। पानी घरों तक पहुंचने से लोग सकते में आ गए। घरों के निकट लबालब पानी देख लोग अचंभित हो गए। गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। टॉर्च की रोशनी जलाकर लोग भागते हुए कटी नहर तक पहुंचे। नहर मरम्मत करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं पा सके। ग्रामीणों ने तत्काल सूचना विभाग को देते हुए नहर को बंद करने की बात कही। नहर कटने से हरिराम राय, सुशील राय, अंगद पाठक, परमेश्वर पाठक, रंजीत राय, आदित्य पाठक, विश्राम सहित करीब बीस किसानों के खेत में तैयार धान की नर्सरी डूब गई। विभाग की लापरवाही से लोगों में काफी गुस्सा है। एसडीएम डॉ. रवींद्र कुमार ने बताया कि विभागीय कर्मी नहर की मम्मरत कराने में जुट गए हैं। नहर की सुरक्षा को लेकर संबंधित विभाग को हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed