फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Campaign removed encroachment

Sant Kabir Nagar News: अभियान चला कर हटवाया अतिक्रमण

Wed, 01 Feb 2023 05:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Campaign removed encroachment
अभियान चला कर हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन

रास्ता साफ कराया, दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में जाम की समस्या न हो और लोगों की राह आसान हो, इस दिशा में यातायात पुलिस ने कदम बढ़ाया है। मंगलवार को यातायात पुलिस ने मुखलिसपुर तिराहे के आस-पास ठेला आदि लगाकर किए गए अवैध अतिक्त्रस्मण को हटवाया। इसके साथ दोबारा अतिक्त्रस्मण किए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
अतिक्त्रस्मण की वजह से शहर में जाम लगने की शिकायतें लगातार एसपी तक पहुंच रही थीं। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने दो बार बरदहिया बाजार में भ्रमण कर जायजा लिया था। इसके साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूम कर वहां की स्थिति जानी। खास कर मेंहदावल बाईपास ओवर ब्रिज के नीचे अनावश्यक रूप से लंबे समय तक वाहनों को खड़ा करके इधर- उधर घूमने वालों की वजह से जाम की समस्या उत्पन्न होने की स्थिति पाई।
विज्ञापन

इसी तरह मुखलिसपुर तिरहा, समय माता मंदिर के निकट आदि जगहों पर ठेले व दुकानों के जरिए सड़क की पटरी को कब्जा कर लिए जाने की वजह से जाम की समस्या उत्पन्न होने का आकलन किया। एसपी के निर्देश के क्त्रस्म में पहले मेंहदावल बाईपास चौराहा साफ कराया गया। यातायात प्रभारी परमहंस ने बताया कि अपनी टीम के साथ मुखलिसपुर तिराहे पर पहुंच कर अवैध अतिक्त्रस्मण हटवाया। अतिक्त्रस्मण कर लगाए गए ठेलों व दुकानों को हटवाए गए। दुकानदारों से पुनऱ् अतिक्त्रस्मण न करने की अपील की गई। अपील का उल्लंघन करने पर नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई। चीता मोबाइल पर ड्यूटी में लगे कर्मियों को भी निगरानी के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक भोला प्रसाद, गंगा प्रसाद, मुख्य आरक्षी अजय राय, राम करन गुप्ता, अजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed